Mahavatar Narsimha Collection Day 4: सैयारा के लिए घातक साबित होगा नरसिम्हा?, सोमवार को हिंदी में छप्परफाड़ कमाई

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से हर दिन कमाई कर रही है उससे ये नहीं लगा था कि उनके सामने कोई भी फिल्म टिक पाएगी। हालांकि 25 जुलाई को रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा को सैयारा की तरह ही सोमवार को हिंदी ऑडियंस का बेशुमार प्यार दिया और मूवी ने एक अच्छी कमाई की।

सैयारा बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बादशाह बनकर राज कर रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा जिस तरह से हर दिन बॉक्स ऑफिस पर पैसों की सुनामी ला रही है, उसे देखते हुए बड़ी-बड़ी फिल्मों के मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज ‘सैयारा’ के क्रेज को देखते हुए ही आगे बढ़ा दी थी। हालांकि, अब यशराज बैनर तले इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘सैयारा’ को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए ‘महावतार नरसिम्हा’ आ गई है, जिसने 3 दिन में ही गजब का बिजनेस किया है। खास तौर पर हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को फिल्म ने कितने करोड़ कमाए, चलिए देखते हैं आंकडें:

सोमवार को हिंदी में ‘महावतार नरसिम्हा’ की बल्ले-बल्ले

होम्बले फिल्म प्रोडक्शन हमेशा से ही एक अच्छी कहानी दर्शकों के सामने पेश करने के लिए जाना जाता है। वह एक बार फिर से एक अच्छी मूवी स्टोरी दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। 25 जुलाई को उनकी फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ थिएटर में रिलीज हुई थी, जो विष्णु भगवान के 10 में से एक अवतार पर बनी है। इस फिल्म को तमिल-तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के अलावा उन्होंने हिंदी ऑडियंस के लिए भी रिलीज किया था, जहां फिल्म का रिस्पांस सबसे अच्छा है।

हिंदी भाषा में 1.75 करोड़ से शुरुआत करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने दूसरे दिन 3.25 करोड़, तीसरे दिन संडे को 6.8 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन किया था। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथे दिन भी फिल्म की कमाई हिंदी में नहीं रुकी। इस फिल्म ने सोमवार को सिंगल डे में टोटल 4.15 करोड़ तक कमा लिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *